राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग (RERC) ने राजकुमार शर्मा को विद्युत लोकपाल नियुक्त किया है। आयोग ने 23 सितंबर को इसका आदेश जारी किया। शर्मा की नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से दो साल के लिए की गई है। राजकुमार शर्मा जयपुर डिस्कॉम में डायरेक्टर टेक्निकल के पद पर काम कर चुके हैं। वे पिछले साल रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्हें फिर डायरेक्टर टेक्निकल की जिम्मेदारी दी गई थी। अब RERC ने उन्हें विद्युत लोकपाल की जिम्मेदारी सौंपी है। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर करेंगे सुनवाई आयोग के आदेश के अनुसार शर्मा का कार्यकाल दो साल का होगा। इसे आगे एक साल तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि 65 साल की उम्र पूरी होने पर कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। विद्युत लोकपाल के पास बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई का काम होता है। उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के फैसले से संतुष्ट नहीं होने पर संबंधित मामले में विद्युत लोकपाल के पास अपील कर सकते हैं।