नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर निकाय चुनाव की है। बीकानेर में बहुमत के बाद भी कांग्रेस का डिप्टी मेयर प्रत्याशी हारा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें
1. बीकानेर में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस बहुमत के बाद भी हारी
राजस्थान में मंगलवार को हुए डिप्टी मेयर के चुनाव में बीकानेर में बड़ा उलटफेर हो गया। कांग्रेस के पास बहुमत होने के बाद भी यहां भाजपा ने डिप्टी मेयर बना लिया। वहीं अलवर, उदयपुर और भीलवाड़ा में भी बीजेपी जीती। पूरी खबर पढ़ें 2. ट्रेलर से भिड़ी कार, डॉक्टर पति-पत्नी और 2-बच्चों की मौत
बारां में कार और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। हादसे में सरकारी डॉक्टर पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई। डॉक्टर सुरेश गजराज भीलवाड़ा के मांडलगढ़ उपजिला हॉस्पिटल के PMO थे। उनकी पत्नी डॉ शालिनी मौर्य की पोस्टिंग भी मांडलगढ़ हॉस्पिटल में ही थी। PMO थे। उनकी पत्नी डॉ शालिनी मौर्य की पोस्टिंग भी मांडलगढ़ हॉस्पिटल में ही थी। पूरी खबर पढ़ें 3. राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, पारा 40 के ऊपर
राजस्थान से मानसून की विदाई का सोमवार से दूसरा चरण शुरू हुआ। बीकानेर संभाग के अलावा जयपुर संभाग के कुछ इलाकों से मानसून की विदाई हुई। वहीं, सोमवार को राज्य में पूरे दिन मौसम साफ रहा। धूप रहने से गर्मी-उमस रही। पूरी खबर पढ़ें 4. राजस्थान-CET परीक्षा की तारीख बदली, 40 लाख कैंडिडेट होंगे प्रभावित
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा यानी CET की दोनों स्तर की परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखों में बदलाव करने का फैसला किया है। इस बदलाव का सीधा असर प्रदेश के 40 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों पर पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें 5.प्रतापगढ़ में रेंजर को डंपर ने 50 मीटर तक घसीटा
अवैध खनन रोकने गए क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) को डंपर ने टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर रेंजर को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6.जयपुर में पोते ने दादी की चाकू से हत्या की
जयपुर की भट्टा बस्ती इलाके में पोते ने बुजुर्ग दादी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पोते को डिटेन कर लिया। इधर पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 7. जोधपुर में रेलवे क्रॉसिंग तोड़ ट्रैक पर पहुंची कार
जोधपुर में एक कार रेलवे क्रॉसिंग को तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गई। पास के ट्रैक से गुजर रही ट्रेन को रोकना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक पर खड़ी कार को हटाया। पूरी खबर पढ़ें 8. जयपुर में किडनैप कर युवक से मारपीट, मौत
जयपुर के तूंगा में एक युवक की अपहरण और मारपीट के बाद मौत हो गई। परिजनों ने 15 सितंबर को गंभीर हालत में युवक को हॉस्पिटल भर्ती कराया था। मंगलवार को युवक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9.वायुसेना की तरंग शक्ति एक्सरसाइज 26 सितंबर को
जोधपुर में वायुसेना की तरंग शक्ति एक्सरसाइज 26 सितंबर से होगी। इसमें भारत, अमेरिका, फ्रांस समेत 9 देशों की वायुसेना शामिल होगी। इसमें US का F-35 फाइटर जेट ताकत दिखाएगा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10.पंचायतराज चुनाव की लॉटरी कल
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए आरक्षण की लॉटरी बुधवार को निकाली जाएगी।