नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहं शादी से मना करने पर रिश्तेदार ने युवती को गोली मार दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें
1. JJM में ठेकेदारों को बिना जांच 122 करोड़ भुगतान
जल जीवन मिशन (JJM) में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। कैग की रिपोर्ट के अनुसार- 26 क्षेत्रीय जल आपूर्ति परियोजनाओं में थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन और सर्टिफिकेशन के प्रावधान का पालन किए बिना ही ठेकेदारों को दिसंबर 2024 तक 122.31 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 2. निम्स यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट फंदे पर लटका
जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी का 20 साल का स्टूडेंट प्राइवेट हॉस्टल में फंदे से लटका मिला। मथुरा (यूपी) का रहने वाला मोहित सैनी बीएससी सीपीटी- सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। कमरे से बदबू आने पर हॉस्टल के अन्य छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। 2 दिन पहले बीटेक स्टूडेंट 15वीं मंजिल से कूद गया था। पूरी खबर पढ़ें 3. सास-बहू ने एक ही वार्ड से भरा नामांकन
राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए नामांकन भरना शुरू हो गया है। उदयपुर में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने वार्ड-45 से नामांकन भरा। भरतपुर में सास-बहू ने एक ही वार्ड से नामांकन भरा। जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 11 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। पूरी खबर पढ़ें 4. नोनेरा बांध के 13 गेट खोले, 25 गांवों में अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। बारिश के चलते लगातार पानी की आवक होने पर कोटा के नोनेरा बांध के 13 गेट खोलकर कालीसिंध और चंबल नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। नदी के किनारों पर बसे 25 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. शादी से मना किया तो बहन के देवर ने गोली मारी
जयपुर में शादी से मना करने पर रिश्तेदार ने युवती को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो युवती कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ी थी। पड़ोसियों की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. करंट लगने से पिता-पुत्र की तड़प-तड़पकर मौत
पाली जिले के पिलोवनी गांव में कुएं से पानी लेने जा रहे परिवार पर खेत में लगा क्षतिग्रस्त बिजली का पोल गिर गया। करंट लगने से पिता-पुत्र की तड़प-तड़पकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां का हाथ झुलस गया। उसे बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. चचेरे भाई ने 1.50 लाख रुपए में बहन को बेचा
उदयपुर के एक ग्रामीण थाना इलाके में शादीशुदा युवती को 1.50 लाख रुपए में बेचने का मामला सामने आया है। युवती का चचेरा भाई उसे अहमदाबाद (गुजरात) ले गया था और वहां फैक्ट्री में काम करने वाले युवक को बेचा दिय। आरोपी युवक ने 5 दिन युवती को बंधक बनाकर रेप किया। पूरी खबर पढ़ें 8. भाई को राखी बांधने जा रही बहन और पति की मौत
जालोर के भीनमाल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा-बेटी सहित 4 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायल बेटा मां के शव के पास बैठकर रोता रहा। बहन भाई को राखी बांधने पीहर जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें 9. पति की मौत के 23 घंटे बाद पत्नी का निधन
सीकर के नीमकाथाना में पति की मौत के 23 घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। पति पांच दिन से बीमार था। पति की मौत के बाद पत्नी सदमे में आ गई। अगले दिन अचानक पत्नी की भी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए दो दिन यात्रा फ्री
राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए 28 और 29 अगस्त को महिलाओं के लिए राजस्थान रोडवेज में फ्री यात्रा की घोषणा की है।