नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर फलोदी से है। बोरवेल में गिरे-बच्चे का कैमरे में मूवमेंट नहीं दिख रहा । चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. बोरवेल में गिरे-बच्चे का कैमरे में नहीं दिख रहा मूवमेंट
फलोदी जिले में बोरवेल में गिरे भोमाराम (9) को अभी तक नहीं निकाला जा सका है। शुक्रवार सुबह बोरवेल में डाले गए कैमरे में बच्चे का मूवमेंट दिखना भी बंद हो गया है। रेस्क्यू टीम का कहना है करीब 30 फीट तक जाकर कैमरा फंस गया है। बोरवेल से रेस्क्यू करने वाले देसी एक्सपर्ट मादाराम और उनकी टीम का प्रयास सफल नहीं हो सका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पूरी खबर पढ़ें 2. मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी-बेटे ने भरा नामांकन
सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में पंचायत समिति के वार्ड 17 से यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी ने और वार्ड -20 से बेटे अजय सिंह खर्रा ने नामांकन भरा। मंत्री खर्रा के बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा पहले ही वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और VRS लेने वाले ASI को टिकट
कांग्रेस ने सीकर, झुंझुनूं और जालोर जिला परिषद के प्रत्याशियों के साथ ही अलग-अलग पंचायत समितियों के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला को वार्ड नंबर 11 से टिकट दिया है, वहीं वार्ड- 40 से सुल्तान सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने 1 दिन पहले ही पुलिस विभाग के ASI पद से VRS लिया था। पूरी खबर पढ़ें 4. पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिल गई है। महेश जोशी करीब 5 महीने बाद जेल से बाहर आ सकेंगे। एसीबी ने महेश जोशी को 7 मई 2026 को उनके घर से गिरफ्तार किया था। पूरी खबर पढ़ें 5. बेटी की मौत के बाद दामाद को अस्पताल में पीटा
अलवर जिला हॉस्पिटल में शुक्रवार को विवाहिता की मौत के बाददामाद और उसके परिजनों की पिटाई कर दी। महिला के पीहर और ससुराल पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई। वहीं ससुराल पक्ष ने दिल की बीमारी से मौत होना बताया। मामला एनईबी थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. गाली देने से रोकने पर स्टूडेंट की हत्या
अजमेर में दोस्त को गाली देने से रोकने पर युवक और उसके साथियों ने 10वीं के स्टूडेंट की हत्या कर दी। 10 से 12 लड़कों ने स्टूडेंट पर जमकर लात-घूंसे बरसाए, जिससे उसकी नाक पर गंभीर चोट लग गई थी। घटना रामगंज थाना क्षेत्र की 7 अक्टूबर की है। स्टूडेंट की गुरुवार रात मौत हुई। पूरी खबर पढ़ें 7. अलवर में 4-घंटे बारिश, धौलपुर में मकान की दीवार ढही
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम बदल गया है। जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। करौली में सुबह हुई बारिश से पहले कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया था। अलवर में करीब चार घंटे तक बारिश हुई। जयपुर में भी 20 मिनट हुई बरसात के कारण ठंडक बढ़ गई। पूरी खबर पढ़ें 8.अजमेर- स्लीपर बस ने मां-बेटी सहित 3 को कुचला, मौत
अजमेर के किशनगढ़ में नेशनल हाईवे-48 पर स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक व्यक्ति का पैर कटकर अलग हो गया है। दो शवों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। घटना किशनगढ़ के पाटन चौराहे के पास गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. 8वीं पास MBBS की फर्जी डिग्री से बना डॉक्टर
एसओजी ने बिना MBBS डिग्री के डॉक्टर बने दो युवकों को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने फेक डॉक्यूमेंट पेश कर राजस्थान मेडिकल काउंसिल से डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन करवाया। हॉस्पिटल खरीदने के बाद 8वीं पास एक आरोपी फेक डिग्री और मार्कशीट से डॉक्टर बनकर ऑपरेशन तक करने लगा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10.CM के करेंगे हाउसिंग बोर्ड की नई योजनाएं लॉन्च
राजस्थान आवासन मंडल (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों में शनिवार को नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ करने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन योजनाओं को आधिकारिक रूप से लॉन्च करेंगे।