नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर कोटा जिले से है। यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेंपो ट्रैवलर पुलिया से गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. कांग्रेस नेता बोले- मदन राठौड़ पाकिस्तान के एजेंट बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने मदन राठौड़ के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया और पुतले जलाए। भरतपुर में कांग्रेस नेता ने मदन राठौड़ को पाकिस्तान का एजेंट बताया। पूरी खबर पढ़ें 2. टेंपो ट्रैवलर एक्सप्रेसवे से नाले में गिरा, 8 मौतें कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रेंपो ट्रैवलर पुलिया से गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले लोग खाटूश्यामजी जा रहे थे। अंधेरे के कारण रेस्क्यू में कुछ देरी भी हुई। कई शव सीटों के बीच फंसे थे। पूरी खबर पढ़ें 3. वन-वे के विरोध में 400 दुकानें बंद, सड़क पर उतरे व्यापारी जयपुर परकोटे में सुभाष चौक से हवामहल जाने वाले रास्ते पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के विरोध में 400 दुकानें बंद कर दुकानदार सड़क पर उतर गए। व्यापारियों ने कहा-इस व्यवस्था से क्षेत्र में ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है, जिसका व्यापार पर असर पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें 4. बोरवेल में फंसे 9 साल के बच्चे की मौत फलोदी जिले में करीब दो दिन से बोरवेल में फंसे 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। भोमाराम को 39 घंटे बाद शुक्रवार देर रात 3.35 बजे देसी जुगाड़ से बोरवेल से निकाला गया। उसे एम्बुलेंस से लोहावट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. ASI ने महिला से बदसलूकी की, गालियां दी कोटा में ASI ने बीच सड़क महिला के साथ बदसलूकी की। महिला के पति के विरोध करने पर शराब के नशे में धुत ASI ने महिला के साथ गाली-गलौज की। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाने की कोशिश की तो धमकाते हुए कहा- मेरा नाम ASI अरविंद सिंह हाड़ा है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. बाइक पर आए बदमाश 6 साल के बच्चे को उठा ले गए जयपुर में बाइक पर 2 बदमाश 6 साल के बच्चे को किडनैप कर ले गए। बच्चा बड़ी बहन के साथ पानी लेने गया था। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। 3 महीने पहले बच्चे की मां भी लापता हो गई थी, जिसे अब तक पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। पूरी खबर पढ़ें 7. जॉइनिंग के 15 से 60 दिन के अंदर छोड़ी नौकरी राजस्थान रोडवेज के 19 कंडक्टरों ने जॉइनिंग के 15 से 60 दिन के अंदर नौकरी से इस्तीफा दे दिया। इनमें कई ऐसे हैं, जिनका सिलेक्शन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (ग्रेड फोर्थ) की भर्ती में हो गया। कुछ कर्मचारियों को दूसरे विभागों में नौकरी मिली है, जबकि कुछ ने पढ़ाई और स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। पूरी खबर पढ़ें 8. 4 महीने पहले सेना में भर्ती हुए अग्निवीर का निधन 4 महीने पहले सेना में भर्ती हुए अग्निवीर का ओडिशा में निधन हो गया। चूरू के पीथीसर गांव के रहने वाले अग्निवीर महेश कुमार मुहाल को तबीयत बिगड़ने पर ब्रह्मपुर स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. मंत्री को बाघिन का शावक दिखा, कार रुकवाई वन मंत्री संजय शर्मा को सरिस्का के जंगल में बाघिन के शावक को देख कार रुकवा दी। संजय शर्मा झाड़ियों में नजर आए शावक को करीब 15 मिनट तक निहारते रहे। संजय शर्मा करणी माता रूट से बाला किला और चक्रधारी हनुमान मंदिर गए थे। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का आखिरी दिन दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का 18 अक्टूबर को आखिरी दिन है, जिसमें पार्टिसिपेंट्स अलग-अलग थीम में नजर आएंगे।