नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। चलिए भाजपा ने सुनील कोठारी को मेयर प्रत्याशी बनाया है। सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. जयपुर में भाजपा से सुनील कोठारी मेयर उम्मीदवार जयपुर में भाजपा ने सुनील कोठारी को मेयर प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने कोठारी के नाम की आधिकारिक घोषणा की। जोधपुर में भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता को मेयर उम्मीदवार घोषित किया है। कोटा में आखिरी समय में अनुसुईया गोस्वामी को मेयर उम्मीदवार घोषित किया गया। पूरी खबर पढ़ें 2. 5वीं की छात्रा की रैगिंग, हॉस्टल में मारपीट नागौर के एक गांव में निजी स्कूल के हॉस्टल में 5वीं क्लास की छात्रा की रैगिंग का मामला सामने आया है। छात्रा ने 12 सितंबर को पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। छात्रा के पिता ने 18 सितंबर को मामला दर्ज कराया। पूरी खबर पढ़ें 3. जयपुर के आंच हॉस्पिटल में डेडबॉडी बदली,2 घंटे तक हंगामा जयपुर में दुर्गापुरा के आंच हॉस्पिटल की लापरवाही से शनिवार सुबह डेडबॉडी बदल गई। एक परिवार जब बॉडी लेकर घर रवाना हो गया,तब हॉस्पिटल स्टाफ को बॉडी बदलने का पता लगा। उन्होंने नावां जा रहे परिवार को फोन कर वापस बुलाया। घटना से गुस्साए परिवार ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। पूरी खबर पढ़ें 4. शादी की सालगिरह से पहले युवक ने किया सुसाइड भरतपुर में युवक ने शादी की सालगिरह से एक दिन पहले फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह परिवार के लोग उठे तो युवक की बॉडी कमरे में फंदे से लटका हुआ था। पत्नी 7 साल के बच्चे को लेकर फरार हो गई थी। इस वजह से वो तनाव में था। पूरी खबर पढ़ें 5.भीलवाड़ा में कांग्रेस कार्यालय में डोटासरा के लिए सद्बुद्धि यज्ञ भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने PCC सदस्य मनोज पालीवाल ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की 'सद्बुद्धि' के लिए यज्ञ किया। पालीवाल ने कहा-डोटासरा को इस्तीफा दे देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर भागा बदमाश जयपुर में बदमाश स्कूटी पर बैठी महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गया। महिला मार्केट में पति के साथ खरीददारी करने गई थी। वह एक दुकान के सामने स्कूटी पर बैठी थी, तभी पीछे से बदमाश ने आकर महिला के गले में झपट्टा मार लिया और चेन तोड़कर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 7. झुंझुनूं में कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत झुंझुनूं जिले में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। मृतकों की पहचान सीकर निवासी शर्मीला और गुढ़ा निवासी महेंद्र हुई है। कार सवार धार्मिक यात्रा पूरी करके लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 8. क्रेटा ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में ओजटु बाईपास पर दो दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे का CCTV फुटेज अब सामने आया है। फुटेज में तेज रफ्तार कार आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारती दिखाई दे रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. 12वीं के स्टूडेंट ने तैयार किया ऑटोमेटिक बस का मॉडल ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए 12वीं के एक स्टूडेंट ने ऑटोमेटिक बस का मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल में बस को सड़क के ऊपर चलाने की कल्पना की गई है, जिससे नीचे की सड़क पर अन्य वाहनों के लिए जगह बनी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. पेपर लीक के बाद रद्द हुई SI भर्ती परीक्षा कल पेपर लीक के कारण रद्द हुई 2021- SI भर्ती परीक्षा रविवार को अजमेर सहित प्रदेश के 11 जिलों में दोबारा होगी। परीक्षा में 2 लाख 18 हजार 131 अभ्यर्थी शामिल होंगे।