जयपुर में सोमवार शाम मौसम बदला और मूसलाधार बारिश हुई। कई इलाकों में ओले गिरे। श्रीगंगानगर के पदमपुर के आसपास सोमवार दोपहर में बवंडर आया। इस दौरान दिन में अंधेरा छा गया। वहीं, आज सुबह श्रीकरणपुर में आंधी चली और बारिश हुई। नागौर जिले के खींवसर, मेड़ता और मूंडवा क्षेत्र में बारिश और अंधड़ से किसानों की फसल प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने से बाजरे की खड़ी फसल गिर गई, जबकि कटाई के बाद खेतों में पड़ी बाजरा, ग्वार और कपास की फसल भीग गई। देखिए, मौसम की तस्वीरें… … पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…