बंगाल की खाड़ी में बने तूफान अकवान का असर देश के कई राज्यों में दिख रहा है। इसके चलते मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब में कोहरा छाया हुआ है। उधर, दिल्ली में दीपावली के 10 दिन बाद भी हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति AIIMS के पास रही, जहां AQI 354 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अक्षरधाम मंदिर के पास AQI 351 दर्ज हुआ। देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बादल छाएंगे, तापमान में गिरावट की भी आशंका; माउंट आबू से ठंडा फतेहपुर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान का हल्का प्रभाव राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है। बीकानेर संभाग के अलावा शेखावाटी के एरिया में तापमान 2°C तक गिर सकता है। राज्य में हल्के बादल छा सकते हैं। सबसे ठंडा इलाका सीकर का फतेहपुर रहा। पूरी खबर पढ़ें… एमपी: सीजन में पहली बार पारा 9°C से नीचे, कटनी के करौंदी में तापमान 8.9 डिग्री पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। इस वजह से सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9°C से नीचे आ गया है। बीती रात कटनी के करौंदी में पारा 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: कई जिलों में छाया कोहरा, शनिवार को 13 जिलों में बारिश की संभावना बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान का बिहार पर असर कम रहेगा। हालांकि, 21 नवंबर को तूफान की वजह से प्रदेश के 13 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार की सुबह कई जिलों में कोहरा छाया रहा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: बारिश का अलर्ट, बलरामपुर में रात का पारा 8 डिग्री पहुंचा छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों दिन अलग-अलग जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच बलरामपुर में रात का पारा गिरकर 8.9 डिग्री पहुंच गया है। प्रदेश में ठंड का असर भी बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: केदारनाथ में 4 दिन पुरानी बर्फ अब तक नहीं पिघली, 5 शहरों की हवा जहरीली उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में 4 दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद बर्फ अब तक नहीं पिघली है। यहां ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। राज्य के 5 शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: चंडीगढ़ में 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, फरीदकोट में पारा 8 डिग्री पहुंचा पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड के साथ अब कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने आज से लगातार 4 दिन तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। 22 नवंबर तक सुबह और रात के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है।फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: घने कोहरे का यलो अलर्ट, रात का पारा 2 डिग्री और लुढ़केगा हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 19 से 22 नवंबर तक प्रदेश में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और प्रदेश के 7 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: 6 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं, 3°C तक चढ़ेगा तापमान
हिमाचल प्रदेश में अगले 6 दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 24 नवंबर तक प्रदेश में कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलेगी। धूप निकलने से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…