राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव में दौसा जिले के युवाओं ने प्रदेश स्तर पर दबदबा कायम किया है। बीती रात जारी किए रिजल्ट में दौसा विधानसभा क्षेत्र के निमाली गांव निवासी गजेन्द्र सिंह अवाना दौसा के जिलाध्यक्ष चुने गए। जिलाध्यक्ष पद पर गजेन्द्र अवाना ने 21 हजार 659 वोट लेकर निकटतम प्रतिद्वंदी विमल अवाना पर 10446 वोट से जीत दर्ज की। विमल 11 हजार 213 वोट लेकर जिला उपाध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं जिलाध्यक्ष पद के अन्य दावेदारों में अंकित चौधरी 4560 वोट लेकर उपाध्यक्ष, रोहित मीणा 1491 वोट के साथ उपाध्यक्ष, मनीष शर्मा 2948 और शक्ति सिंह गुर्जर 28 वोट लेकर जिला सचिव चुने गए। रिकॉर्ड वोट के साथ करतार बने प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस के चुनाव में करतार सिंह गुर्जर ने रिकॉर्ड 37 हजार 725 वोट हासिल कर लगातार दूसरी बार प्रदेश महासचिव पद पर जीत दर्ज की है। दौसा क्षेत्र के ही जौपाडा गांव में सामान्य किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले करतार सिंह माल ने युवा कांग्रेस में दौसा विधानसभा अध्यक्ष पद से राजनीति में कदम रखा। इसके बाद वे लगातार दूसरी बार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चुने गए हैं। प्रकाश प्रदेश उपाध्यक्ष व 3 महासचिव भी बने सिकराय क्षेत्र के मूंडियाखेडा निवासी प्रकाशचंद मीणा ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर दावेदारी करते हुए 1635 वोट हासिल किए। वे एसटी वर्ग से प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए हैं। ये प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। वहीं बांदीकुई क्षेत्र के रलावता निवासी महेंद्र सिंह गुर्जर 14 हजार 438 वोट लेकर विकलांग कोटे से प्रदेश महासचिव बने। लालसोट क्षेत्र के अशोक मीना 12 हजार 722 वोट लेकर एसटी वर्ग प्रदेश महासचिव बने। 3 युवा प्रदेश सचिव बने दौसा विधानसभा क्षेत्र के जीरोता निवासी रविन्द्र कुमार गुर्जर 12 हजार 330 वोट, सिकराय क्षेत्र के मरियाडा निवासी हरिमोहन गुर्जर 9692 वोट और लालसोट के रविकांत नकवाल 5694 वोट लेकर प्रदेश सचिव बने हैं। महासचिव पद पर राजपाल पांचोली को सर्वाधिक वोट यूथ कांग्रेस जिला महासचिव पद पर राजपाल गुर्जर पांचोली को 9146 वोट मिले। जबकि रामचरण गुर्जर को 7938, कपिल शर्मा को 6568, गीता कसाना को 4652, किरण मीणा को 4391, रत्तिराम मीणा को 3631, धारासिंह मीणा को 3547, सुभाष गुर्जर को 1054 और ओमप्रकाश महावर को 792 वोट हासिल कर महासचिव निर्वाचित हुए। ये चुने गए विधानसभा अध्यक्ष