चूरू जिले के राजगढ़ में पंचायत राज चुनाव की घोषणा कर दी गई है। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 4 नवंबर को मतदान होगा। इनके नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। पंच-सरपंच के लिए 6 नवंबर को वोटिंग सरपंच पद के लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनकी गिनती मतदान के तुरंत बाद होगी और उसी रात नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब कोई नई सरकारी घोषणा या विकास कार्य नहीं हो सकेंगे।