एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) राजसमंद की टीम ने 25 लाख रुपए की रिश्वत लेते दलाल चाचा-भतीजे को अरेस्ट किया। टीम ने CGST अधिकारी सांवलराम को डिटेन किया है। सांवलराम ने 3 करोड़ 12 लाख के सीजीएसटी टैक्स के नोटिस को मिनिमम करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी एएसपी हिम्मत सिंह चारण ने बताया- राजसमंद के शिकायतकर्ता की 3 फर्मों को आयकर विभाग से सीजीएसटी के नोटिस मिले हुए थे। ये नोटिस 3 करोड़ 12 लाख रुपए के थे। इस नोटिस को मिनिमम करने के लिए CGST अधिकारी सांवलराम ने राजसमंद के अनिल पारीक और उसके भतीजे सुशील के मार्फत 60 लाख की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग की शिकायत एसीबी से की। इसके बाद एसीबी की टीम ने सत्यापन कराया और राजसमंद में मंगलवार को दो जगह पर ट्रैप की कार्रवाई की। एक दलाल सुशील पारीक को 100 फीट रोड स्थित अपोलो टायर फैक्ट्री के पास 25 लाख रुपए कैश लेते पकड़ लिया। दूसरे दलाल को केलवा से पकड़ा एसीबी की दूसरी टीम ने दूसरे दलाल अनिल पारीक को केलवा इलाके के पास से पकड़ा। दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने सांवलराम का नाम लिया। पूछताछ के आधार पर CGST अधिकारी सांवलराम पर भी एसीबी ने शिकंजा कसा। झालावाड़ा एसीबी की टीम कोटा के सुकेत इलाके में पहुंची और सांवलराम को डिटेन कर लिया। सांवलराम की पोस्टिंग उदयपुर में है। एसीबी के एएसपी हिम्मत सिंह चारण ने बताया-सांवलराम की ओर से रिश्वत की मांग करने का वेरिफिकेशन हो चुका है। ….. ये खबर भी पढ़ें… उदयपुर- 2 करोड़ रिश्वत मामले में ASP गिरफ्तार:272 प्लॉट घोटाला केस में FR के लिए हुई थी डील, ASP और दलाल 3 दिन रिमांड पर एसीबी उदयपुर ने दो करोड़ की रिश्वत मामले में SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शनिवार को एसीबी ने एएसपी के दलाल सज्जन सिंह जैन को 2 करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा था। (पढ़िए पूरी खबर)