राजसमंद में माहेश्वरी भवन में दो दिवसीय महेश मेले का रविवार को दूसरा दिन है। जहां महिलाओं ने निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए प्लेटफार्म प्रदान किया गया। प्रदेशभर से 50 महिलाओं ने स्टॉल लगाए है। शनिवार को मेले का उद्घाटन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष ममता मोदानी ने फीता काटकर किया। उन्होंने समाज की ओर से आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम बताया। दीप प्रज्वलित कर मेले का अवलोकन मेले में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने दीप प्रज्वलित कर मेले का अवलोकन किया। उन्होंने आयोजन की सराहना की। विशिष्ट अतिथि सरोज गट्टानी, पुष्पा राठी, जिला अध्यक्ष चंदा देवपुरा, सचिव राधिका लड्ढा सहित समाज की पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुमन देवपुरा ने किया। माहेश्वरी महिला मंडल राजनगर की अध्यक्ष कृष्णा लड्ढा और सचिव लीला लड्ढा ने बताया कि महिला उद्यमिता, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेले में 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और परिवार मेले में पहुंचे। संगीता हसीजा और डॉ. कुसुम शर्मा ने भी मेले में खरीदारी की। हर घंटे लकी ड्रॉ और हौजी प्रतियोगिता पहले दिन हर घंटे लकी ड्रॉ और हौजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। बच्चों के लिए झूले, रिंग टॉस और गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता सहित खेलों की व्यवस्था की गई। मेला रविवार को रात 9 बजे तक जारी रहेगा।