राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में मतदान की तारीखें पहले के कार्यक्रम से एक दिन पहले कर दी गई हैं। राजसमंद जिले में जिला परिषद के 29 सदस्यों, 9 पंचायत समितियों के 161 वार्ड सदस्यों और 280 सरपंचों के लिए चुनाव होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान ईवीएम से होगा, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। मतगणना के बाद जिला प्रमुख और प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। राजसमंद में दो चरणों में होंगे चुनाव पहला चरण: खमनोर, देलवाड़ा, आमेट, चारभुजा और कुंभलगढ़ की कुल 133 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। दूसरा चरण: भीम, देवगढ़, राजसमंद और रेलमगरा की 147 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव पंच-सरपंच चुनाव प्रधान और जिला प्रमुख के पदों का आरक्षण राजसमंद जिले की 9 पंचायत समितियों के प्रधान पदों में 3 पद अनारक्षित महिला, 3 पद अनारक्षित ओपन, 1 पद एसटी ओपन, 1 पद एससी महिला और 1 पद ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित है। राजसमंद जिला परिषद के जिला प्रमुख का पद अनारक्षित ओपन रखा गया है। द्वितीय चरण में भीम, देवगढ़, राजसमंद, रेलमगरा की 147 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा।