राजसमंद में पंचायती चुनाव से पहले 69 पुलिस टीमों में शामिल 229 पुलिसकर्मियों ने 397 स्थानों पर दबिश दी। अभियान में अलग-अलग मामलों में 105 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती जैसे जघन्य अपराधों में वांछित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में गिरफ्तारी वारंट वाले 7, आबकारी अधिनियम के मामलों में 4 तथा स्थायी वारंटी और उद्घोषित अपराधियों की श्रेणी में 16 लोगों को पकड़ा गया। हिस्ट्रीशीटर और तस्करों पर भी कार्रवाई ASP महेंद्र पारीक ने बताया- हार्डकोर अपराधी, सक्रिय हिस्ट्रीशीटर और मादक पदार्थ तस्करों की श्रेणी में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सामान्य मामलों में वांटेड 24 और अन्य कार्रवाई में 37 लोगों की गिरफ्तारी की गई। SP हेमंत कलाल ने बताया- राजसमंद सर्किल की 11 टीमों ने 152 स्थानों पर दबिश दी। कुंभलगढ़ सर्किल की 15 टीमों ने 82, नाथद्वारा सर्किल की 17 टीमों ने 101 और भीम सर्किल की 26 टीमों ने 62 स्थानों पर कार्रवाई की।