भरतपुर। भरतपुर में जिला अग्रवाल महासभा की बैठक में सर्वसम्मति से राकेश मित्तल को जिला वरिष्ठ महामंत्री मनोनीत किया गया। साथ ही सीए मुनेश गुप्ता, शरद प्रकाश गुप्ता और प्रमेन्द्र गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गोयल मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल ने कहा कि मित्तल पहले युवा अग्रवाल महासभा में कोषाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं।