भाई-बहन के प्यारे रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जा रहा है। त्योहार को लेकर शहर के बाजार खरीदारों से गुलजार हैं। बहनें भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए राखियां और मिठाइयां खरीदती नजर आईं। बाजार में रक्षाबंधन को लेकर अच्छी चहल-पहल देखने को मिली। भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रहीं महिलाएं रक्षाबंधन पर सरकार ने महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। इसके चलते बसों में महिला यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बसों से अपने गंतव्य की ओर जाती नजर आईं। शुभ मुहूर्त में पूरे दिन बांध सकेंगी राखी पंडित चैतन्य श्रीमाली ने बताया कि पूर्णिमा तिथि गुरुवार सुबह 9:09 बजे शुरू हुई और शुक्रवार सुबह 9:48 बजे तक रही। उदया तिथि के नियमानुसार रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जा रहा है। पूर्णिमा के बाद प्रतिपदा तिथि शुरू होने के बावजूद उदया तिथि के कारण बहनें शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में पूरे दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। राखी बांधने के शुभ मुहूर्त सुबह 9:25 से 11:01 बजे तक अमृत, दोपहर 12:37 से 2:12 बजे तक शुभ और शाम 5:22 से 6:57 बजे तक शुभ बताए गए हैं। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का प्रभाव नहीं है। शुक्रवार और शनिवार रोडवेज में निशुल्क यात्रा रक्षाबंधन पर महिलाएं रोडवेज बसों में शुक्रवार और शनिवार दो दिन निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। पाली डिपो के यातायात निरीक्षक विष्णु राव ने बताया कि सरकार की ओर से इस बार रक्षाबंधन पर महिलाओं को दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। रक्षाबंधन मनाने के फोटो-वीडियो करें शेयर रक्षा बंधन पर राखी बंधवाते हुए के फोटो वीडियो आप 97838-19007 पर शेयर करें। जिन्हें दैनिक भास्कर डिजिटल पर जारी किया जाएगा।