सकतपुर| कस्बे सहित नदीपार क्षेत्र के गांवों में रविवार से शुरू हुए शारदीय नवरात्र स्थापना के साथ ही कई मंदिरों पर अखंड ज्योति व रामायण पाठ शुरू किए गए। कस्बे में स्थित ब्रह्माणी माता, बीजासन माता, लालबाई माता, रातादेवी माता की प्रतिमाओं का आकर्षक शृंगार किया गया। कस्बे के हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ शुरू किया गया। बिछालस गांव स्थित कंकाली माता मंदिर व बडोरा कस्बे में स्थित बीजासन माता मंदिर पर आकर्षक साज-सज्जा कर माता रानी की प्रतिमा का आकर्षक शृंगार किया गया। जहां पर अब नौ दिनों तक प्रतिमाओं का आकर्षक शृंगार किया जाएगा।