डीडवाना बांगड़ जिला चिकित्सालय में रविवार को 'राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ' (आरपीईए) की कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। सर्वसम्मति बनने पर रामरतन घांची को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर व हरेंद्र की देखरेख में पूरी हुई। अध्यक्ष पद के लिए घांची के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई।नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामरतन घांची ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों के हितों की रक्षा ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। फार्मासिस्टों की लंबित समस्याओं का समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराया जाएगा। संचालन सुभाष नंगलिया ने किया। कार्यक्रम में रविंद्र सोनी, राजेंद्र राठौड़, चंदरभान भाटी, रामचंद्र प्रजापत, महेंद्र प्रताप सिंह, इस्माइल, इमदाद, भरत चौधरी, उमराव, केसर, हिमांशु, ममता कनोई, अशोक सोलंकी मौजूद रहे। डीडवाना. रामरतन का स्वागत करते कार्मिक।