रतननगर | नगरपालिका क्षेत्र के 20 वार्डों में पार्षद पदों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। सुबह के समय मतदान तेजी से हुआ, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण मतदान की रफ्तार धीमी रही। अधिकांश मतदाताओं ने सुबह जल्दी ही मतदान कर दिया, जिसके बाद अंतिम समय में एका-दुक्का मतदाता ही मतदान करने पहुंचे। गत निकाय चुनाव के मुकाबले इस बार 4.055 प्रतिशत मतदान कम हुआ। 2020 में हुए निकाय चुनाव में कुल 80.45 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार 75.99 प्रतिशत तक ही हर गया। कुल 10622 मतदाताओं में से 8319 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।