अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन, पूर्वी राजस्थान में बसेड़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा व्यवसायी रवि गोयल दौपुरा को प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। समाजहित में उनके प्रशंसनीय सेवा कार्यों, संगठनात्मक अनुभव एवं सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति से अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल है। प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व मिलने पर रवि गोयल ने संगठन के समस्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय चेयरमैन गिरीश कुमार गर्ग, राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रेम चंद मंगल का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार जताया।