प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ‘खेलो राजस्थान गेम्स-2026’ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र ने जिले के खिलाड़ियों, खेल संघों और शिक्षण संस्थानों से 16 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 1 दिसंबर से प्रस्तावित है। जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी की ओर से 9 अक्टूबर को जारी पत्र के अनुसार खेलो राजस्थान-2026 का आयोजन मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की अनुपालना में किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम स्तर पर भी खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।