चनाना | क्षेत्र के मानोता जाटान गांव में स्थित हनुमान मंदिर में गणेश चतुर्थी पर 12 से 14 सितंबर तक तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होगा। राजेंद्र स्वामी मंदिर पुजारी एवं मंदिर कमेटी अध्यक्ष रामनारायण ढाका ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से 12 सितंबर को भंडारा होगा। 13 सितंबर सुबह 11:15 बजे से जागरण होगा। 14 सितंबर को हनुमान मंदिर परिसर में वार्षिक मेला लगेगा।