उत्तराखंड में मंगलवार सुबह दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गूलर के पास हुआ। यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर नीचे नदी में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 साल की बच्ची समेत 25 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले AIIMS के डॉक्टरों ने 10 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में IG गढ़वाल राजीव स्वरूप ने 9 मौतों की पुष्टि की। दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग की क्यूंजा घाटी में हुआ। यहां पोखरी से शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर यहां हुआ हादसा अब हादसे की 5 तस्वीरें देखिए… पेड़-पत्थरों से टकराती हुई नीचे जा गिरी बस हादसे में घायल यात्रियों ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। पुल से पहले अचानक से क्या हुआ समझ नहीं आया। बड़े-बड़े पेड़ों और पत्थरों से टकराते हुए बस खाई में गिरती जा रही थी। बस के अंदर सभी यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर रहे थे। चारों ओर चीख मची हुई थी। कुछ ही सेकेंड में तेज आवाज हुई हमारी बस जमीन पर गिरी। बस पूरी टूट चुकी थी। कई लोग घायल थे। कुछ लोग मर चुके थे। लोग बस से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। काफी देर बाद हमें मदद मिलनी शुरू हुई। लोगों की चीख से खुली नींद ड्राइवर की सीट के पीछे बैठे घायल ने बताया कि मुझे श्रीनगर जाना था। मैं ड्राइवर की पीछे वाली सीट पर बैठा था। एकदम से नींद लग गई थी। 5 से 5.15 के बीच अचानक से ये सब हो गया, कुछ पता ही नहीं चला। हादसे से पहले बस में सब कुछ सामान्य था। बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी थी। मेरी नींद तब खुली जब बस में चीख पुकार मच गई। हम पेड़ और पत्थरों से टकराते हुए नीचे गिरने लगे। 3 शव गाड़ी से नीचे गिरे, बाकी बस में पड़े थे हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस सीधे नीचे नहीं गिरी, बल्कि खाई में गिरते समय रास्ते में कई पेड़ों और चट्टानों से टकराई। लगातार टक्करों से बस का ढांचा बुरी तरह पिचक गया। यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। तीन शव बस से बाहर जा गिरे, जबकि पांच शव अंदर ही फंसे रहे। दुर्घटना के बाद खाई में बस के आसपास यात्रियों का सामान और मलबा बिखरा हुआ था। बस की बॉडी काटकर निकाले गए घायल हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बस इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी कि उसके अंदर फंसे यात्रियों को निकालना आसान नहीं था। रेस्क्यू टीम ने उपकरणों की मदद से बस की बॉडी काटकर रास्ता बनाया और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। गहरी खाई और दुर्गम भूभाग के कारण बचाव अभियान में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
उत्तराखंड में 2 सड़क हादसे, 13 की मौत:इनमें MP-UP के 2-2; नदी में बस, खाई में बोलेरो गिरी, यहां 5 साल में 31% हादसे बढ़े
उत्तराखंड में मंगलवार सुबह दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गूलर के पास हुआ। यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर नीचे नदी में गिर...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...