कस्बे के भूतियां की भागल, जिसे अब देवताओं की भागल के नाम से जाना जाता है, वहां ग्राम पंचायत ने जर्जर मार्ग होने पर डेढ़ माह पहले 8 लाख की लागत से सीसी सड़क बनवाई थी। कुछ ही दिनों में सड़क पर घटिया निर्माण सामग्री की पोल खुल गई। डेढ़ माह भी पूरा नहीं हुआ। सीसी सड़क जगह-जगह से अंदर धंस गई। कई हिस्सों में टूट-फूट हो गई। स्थानीय मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। लोगों का कहना है कि ऐसे निर्माण से अच्छा तो काम नहीं कराया होता। पहले भी मोहल्लेवासी अंधेरे में घर आने-जाने में ठोकरें खाते थे। बार-बार ग्राम पंचायत में शिकायत के बाद काम कराया गया था। लोगों ने कहा कि 8 लाख खर्च होने के बाद भी सड़क की हालत नहीं के बराबर है। नाली निर्माण भी नहीं हुआ है।