राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के उदयपुर आगार ने उदियापोल स्थित केंद्रीय बस स्टैंड से निंबाहेड़ा, नीमच, झालावाड़ और रतलाम मार्ग पर संचालित होने वाले वाहनों की समय-सारणी जारी की है। साथ ही विभाग ने नया आदेश जारी कर उदयपुर-रतलाम मार्ग पर बसों का संचालन भी शुरू किया है। इस नए टाइम टेबल के आने से निंबाहेड़ा, नीमच और मध्य प्रदेश की तरफ सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को सहूलियत होगी। आगार प्रबंधक हरदीप सिंह राव ने बताया कि इस रूट पर निंबाहेड़ा-नीमच के लिए 8 बसें शुरू की गई हैं। पहले इस रूट पर कोई भी बस नहीं थी। मुख्यालय से बंद पड़े रूट पर बसें शुरू करने का आदेश मिला था। इसी के तहत उदयपुर और डूंगरपुर आगार की बसों को मिलाकर संचालन किया जा रहा है। रोडवेज ने इसमें रतलाम के लिए नई बस शुरू की है। यह निंबाहेड़ा होते हुए रतलाम जाएगी। उदयपुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। रात 8:30 बजे रतलाम पहुंचेगी। रतलाम से सुबह 6:25 बजे रवानगी होगी। यह दोपहर 2:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। रास्ते में नीमच, निंबाहेड़ा और मंगलवाड़ में रुकेगी। 15 घंटे से ज्यादा लगेंगे उदयपुर-रतलाम बस का एक तरफ का सफर करीब 7 घंटे का होगा। वापसी में रतलाम से उदयपुर पहुंचने में करीब 8 घंटे 20 मिनट लगेंगे। दोनों दिशाओं की यात्रा अवधि में करीब 1 घंटे 20 मिनट का अंतर है। यानी बस लंबी दूरी की सेवा होगी।