जयपुर में दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 14 अक्टूबर से मानसरोवर के वीटी रोड स्थित राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड पर चल रहा है। इसका आखिरी दिन रविवार को है। गरबा में एक महिला ने मोरपंख पहनकर आरती की। वहीं एक महिला कच्ची घोड़ी डांस करते हुए आई। इसके अलावा जयपुर के देवेश माहेश्वरी सिर पर हवामहल की आकृति की पगड़ी बनवाकर आए हैं। महोत्सव में पांच दिन तक गरबा और डांडिया के साथ लाइव म्यूजिक का माहौल रहा। जिम्मी लाइव बैंड की परफॉर्मेंस पर जयपुराइट्स परिवार और दोस्तों के साथ गरबा-डांडिया का आनंद लेने पहुंचे। गुजराती गानों पर गरबा और बॉलीवुड गानों पर डांडिया करते पार्टिसिपेंट्स ने महोत्सव में अलग-अलग रंग भर दिए। पहले देखें महोत्सव के PHOTOS