भास्कर न्यूज | सिरोही कलेक्टर के निर्देश पर जिले में चल रहे रोशनी अभियान के तहत राजकीय कन्या आश्रम छात्रावास, भूला में छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वास्थ्य जागरूकता पर कार्यक्रम हुआ। चिकित्सकीय टीम ने छात्राओं की जांच की व जरूरी स्वास्थ्य सलाह दी। कार्यक्रम में छात्रावास में रहने वाली 96 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य, साफ जीवनशैली की जानकारी दी गई। एलटी धर्मेंद्र, एएनएम अनिता कुमारी, वैजंती ने जरूरी जांच की। छात्राओं को सेहत के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को आयरन, फोलिक एसिड सहित जरूरी स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी गई। महिला अधिकारिता विभाग से कल्पेश खंडेलवाल जेंडर स्पेशलिस्ट, विजय कुमार राठौड़ सूचना सहायक भी मौजूद रहे। छात्रावास की वार्डन सुशीला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना रहा। उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।