राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बिल्डिंग के निर्माण के फर्जीवाड़े में पुलिस ने 3 और आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। एसीपी बोरानाड़ा हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में हुई कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (RSRDC) के तीन जिम्मेदार अधिकारियों को शिकंजे में लिया। पुलिस ने RSRDC के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश शर्मा, CPM अजीत कुमार सांघी और प्रोजेक्ट डायरेक्टर (विद्युत) शिवहरे माहौर को पकड़ा है। मामले में अब तक कुल 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक वीरेंद्र गर्ग को 8 सितंबर को हरिद्वार से पकड़ा था। बिल्डिंग में खामियां आने पर साल 2024 में किया था मामला दर्ज पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया- हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का कंट्रक्शन साल 2011 में शुरू किया गया था। इसे 2019 में हैंडओवर किया गया था। इसके बाद इसका उद्घाटन हुआ। बिल्डिंग के हैंडओवर करने के बाद से ही कई खामियां सामने आई। इसमें सेंट्रल डोम में दरारे आने के साथ ही कई जगहों पर फॉल सीलिंग, आग लगने की घटनाएं भी सामने आई थी। इन सभी घटनाओं की जांच के लिए IIT जोधपुर, IIT बॉम्बे सहित एजेंसियों ने जांच में कई खामियां पाई गई। इस मामले में पुलिस की विशेष टीम का गठन भी किया गया। इसे लेकर साल 2024 में कुड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था। कई जगह दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा जांच में कंट्रक्शन करने वाली कंपनी, फायर सिस्टम लगाने वाली कंपनी सहित मॉनिटरिंग करने वाले RSRDC के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। इस पर पुलिस की 12 अलग-अलग स्पेशल टीमें बनाई गई थी। वहीं साइबर की 4 स्पेशल टीमों का गठन किया गया था। टीम ने पिछले कुछ दिनों में आरोपियों को पकड़ने के लिए जोधपुर, जयपुर, कोटा, बूंदी, अजमेर, अलवर के अलावा गुरुग्राम, दिल्ली NCR, पंजाब के पटियाला कपूरथला, लुधियाना और उत्तराखंड के हरिद्वार में दबिश दी थी। कंस्ट्रक्शन मालिक सहित अब तक ये गिरफ्तार VCL कंपनी के मालिक वीरेंद्र गर्ग, RSRDC में कार्यरत रहे और हाल में XEN जयपुर दीपक मित्तल, तत्कालील AEN RSRDC अजय किशन मुथा को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा RSRDC के तत्कालीन AEN जितेंद्र शर्मा , नवीन राय तत्कालीन प्रोजेक्ट मैनेजर RSRDC, JK कंपनी के मालिक रामेश्वर दयाल, फायर इंस्टॉलेशन कंपनी के मालिक गोपाल लाल खंडेलवाल को 7 सितंर को गिरफ्तार किया था। पुलिस गिरफ्तार अधिकारियों और ठेकेदारों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किस स्तर पर गड़बड़ी की गई। पुलिस के अनुसार फर्जीवाड़े में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें... हाईकोर्ट की बिल्डिंग निर्माण में गड़बड़ी पर कंट्रक्शन-कंपनी मालिक गिरफ्तार:दो साल से फरार था 50 हजार का इनामी; हरिद्वार से पकड़कर लाई पुलिस जोधपुर राजस्थान हाईकोर्ट के भवन निर्माण में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे वीरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी (वीसीएल ग्रुप) के मालिक वीरेंद्र गर्ग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। RSRDC में कार्यरत रहे और हाल में XEN जयपुर दीपक मित्तल, तत्कालील AEN RSRDC अजय किशन मुथा को मंगलवार को गिरफ्तार किया। (पूरी खबर पढ़ें)
220 करोड़ के हाईकोर्ट भवन में घटिया निर्माण:5 आरोपी गिरफ्तार, साल 2024 में दर्ज हुआ था मामला जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट के भवन निर्माण में गड़बड़ियों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़े राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड (RSRDC) के 3 अधिकारियों और कंपनी के कर्मचारियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (पूरी खबर पढ़ें) जोधपुर हाईकोर्ट का डोम कभी भी ढह सकता है:IIT मुंबई की रिपोर्ट में दावा, कोर्ट ने सीएस-डीजीपी को पेश होने के निर्देश दिए राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ के नई बिल्डिंग की सुरक्षा को लेकर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। आईआईटी मुंबई की रिपोर्ट में बिल्डिंग के करीब 21 मीटर ऊंचे सेंट्रल डोम के कभी भी ढहने की आशंका जताई गई है। इसके बाद हाईकोर्ट ने पूरे मामले पर खुद संज्ञान लिया। (पूरी खबर पढ़ें)