मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में ग्रामीण छात्राओं ने बाजी मारी। गांव और परिवार का नाम रोशन किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमरिया की छात्रा रवीना गुर्जर ने प्रथम स्थान पाया। राउमावि बैरागढ़ की रिषिका गुर्जर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अकलेरा ने परिणाम जारी किया। रवीना और रिषिका के लेखन को सर्वश्रेष्ठ माना गया। छात्राओं ने विकसित भारत की संकल्पना को सहज भाषा में प्रभावी ढंग से रखा।