भीलवाड़ा| 70वीं राज्य स्तरीय (प्रारंभिक व माध्यमिक) क्रीड़ा प्रतियोगिता में एस स्टीवर्ड मोरिस स्कूल के खिलाड़ियों ने भीलवाड़ा का प्रतिनिधित्व कर कई पदक जीते। रोलर स्केटिंग में लवित्र कोगटा ने भीलवाड़ा के ब्रिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इनलाइन 500 मीटर और 1000 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। उनका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। टेबल टेनिस के 19 वर्ष आयु वर्ग में अलवर में आयोजित प्रतियोगिता में भीलवाड़ा टीम उपविजेता रही। बास्केटबॉल के 14 वर्ष आयु वर्ग में अजमेर में राज्य स्तर पर भीलवाड़ा टीम ने तृतीय स्थान पाया। राजसमंद में 17 वर्ष आयु वर्ग छात्रा बास्केटबॉल में भीलवाड़ा टीम तीसरे स्थान पर रही। तैराकी में 17 वर्ष आयु वर्ग छात्रा 4×100 फ्री स्टाइल में अदिति खोईवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय निदेशक अमित टाक और सपना टाक ने खिलाड़ियों को बधाई दी।