नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत सागवाड़ा नगर पालिका में शुक्रवार 11 सितम्बर को मतदान होगा। यहां 35 वार्डों में 99 प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी। भाजपा और कांग्रेस के साथ ही बीएपी और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा से 35, कांग्रेस से 35 उम्मीदवार के बीच टक्कर है। वही 14 वार्डों में बीएपी के साथ त्रिकोणीय और 15 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ टक्कर देखने को मिलेगी। सागवाड़ा नगर पालिका में कुल 25 हजार 56 मतदाता है जो वोटिंग से अपने शहर की सरकार चुनेंगे। इसमें 12 हजार 627 पुरुष और 12427 महिला मतदाता है। इसके अलावा 2 थर्ड जेंडर वोटर्स भी है। सागवाड़ा नगर पालिका के आकड़े किस पार्टी से कितने प्रत्याशी सागवाड़ा नगर पालिका में किस वार्ड में कितने प्रत्याशी