कस्बे की गोवर्धन गोशाला में रविवार को बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश महाराज व संत रमणराम महाराज का आगमन हुआ। शैलेंद्र व्यास व पंडितों ने संतों से गोपूजन करवाया। इस दौरान नगर परिषद के नव निर्वाचित सभापति मुकेश रावत, उप सभापति चंकी रावत सहित कई पार्षदों ने गोमाता व संतों का आशीर्वाद लिया। गोशाला संस्थान ने सभी का स्वागत किया। गोशाला अध्यक्ष जयंती द्विवेदी ने स्वागत उद्बोधन दिया। संत रामप्रकाश महाराज ने गौ-भक्तों को जीवन में धर्म, सेवा, संतोष और ईश्वर भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि गौ-सेवा ही प्रभुसेवा है। गौ-सेवा से जुड़कर एक साथ 33 कोटि देवी-देवताओं की सेवा का पुण्यलाभ मिलता है। संत रामणराम जी महाराज ने बताया कि जिस जगह गौ-माता छह माह विराजित हो जाती है, उस जगह का वास्तुदोष समाप्त हो जाता है। इस अवसर पर नगर संघचालक जयंतीलाल, विभाग कार्यवाह मनोज शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईड़ा, पूर्व मंत्री धनसिंह रावत, पूंजलाल ​िडंडोर, हरिवंशशरण द्विवेदी सहित बजरंग दल व गौ रक्षा दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।