सलूंबर जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद ने सिंगटवाड़ा में विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से आमजन को दी जा रही सेवाओं और योजनाओं से जुड़े आवेदनों की प्रगति की जानकारी ली।अधिकारियों को पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और लंबित प्रकरणों का तय समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनसेवा शिविर केवल औपचारिकता बनकर न रहें,बल्कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनें।शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संभव हो तो मौके पर समाधान किया जाए।लंबित मामलों का भी निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड नहीं मिला तो जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में पट्टा रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिला,जबकि VB-GRAMG का जॉब कार्ड रजिस्टर भी अपूर्ण पाया गया।इस पर जिला कलेक्टर ने वीडीओ,ग्राम पंचायत को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।वहीं VB-GRAMG में केवाईसी लंबित रहने के कारण एक व्यक्ति को इस वर्ष रोजगार नहीं मिलने का मामला सामने आया। कलेक्टर ने तीन दिन में केवाईसी पूरी करवाने और मांग किए जाने पर संबंधित व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पैदल पहुंचे वाड़ी स्कूल, बूथ भी देखा जिला कलेक्टर ने वाड़ी प्राथमिक विद्यालय का पैदल पहुंचकर निरीक्षण किया।विद्यालय में कक्षा-कक्षों के स्थान को लेकर चल रहे विवाद के समाधान के लिए बीडीओ को दोनों पक्षों को बुलाकर तीन दिन में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।उन्होंने विद्यालय में एनएमएमएस से संबंधित लंबित कार्रवाई पूरी करवाने तथा बीएसएनएल से समन्वय कर आवश्यक इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके बाद कलेक्टर ने सिंगटवाड़ा विद्यालय स्थित मतदान बूथ का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा। अधूरे आवास और सड़कों पर भी फोकस कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों का निरीक्षण किया।एक आवास का काम जल्द पूरा करवाने के लिए वीडीओ और प्रशासक को लाभार्थी को आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए। DMFT के कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय में पूरे करवाने की जिम्मेदारी बीडीओ को दी। PMGSY सड़क और अधूरे सीसी सड़क कार्य को भी समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग हो और गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए। निर्देशों की समयबद्ध पालना के साथ अधिकारियों को फॉलोअप मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, बीडीओ, ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।