सलूम्बर शहर के चंद्रशेखर आजाद मोहल्ले के होली चौक शनिवार देर रात गणेश महोत्सव के दौरान बाबा नीम करोली के जीवन दर्शन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन किया गया। चंद्रशेखर आजाद गणेश महोत्सव समिति ने इस विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। फिल्म देखने के लिए गणेश पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। फिल्म शुरू होते ही पंडाल जय बाबा नीम करोली और जय बजरंगबली और जय सीता राम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए समिति के कार्यकर्ताओं ने बैठने और अन्य व्यवस्थाओं को संभाला। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ फिल्म का आनंद लिया। धार्मिक फिल्म पहले श्री गणेश जी के साथ आरती का आयोजन किया गया। चंद्रशेखर आजाद मोहल्ला, सलूम्बर आयोजन,गणेश महोत्सव समिति के समस्त कार्यकर्त्ता मौजूद रह है