सलूंबर नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बना है। कांग्रेस के प्रत्याशी नरेश कुमार जैन सभापति निर्वाचित हुए। उनके पक्ष में कुल 13 पार्षदों ने वोट डाले हैं। नरेश जैन ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के कैलास चंद्र गांधी को एक वोट से हराया है। नरेश जैन वार्ड 2 से पार्षद निर्वाचित हुए हैं और कांग्रेस ने उन्हें सभापति का उम्मीदवार बनाया था। नरेशन जैन पूर्व पार्षद रह चुके हैं और जेताना गांव से सरपंच, सलूम्बर प्रधान, उदयपुर जिला प्रमुख और उदयपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। नरेश जैन ने चुनाव से पहले 3 करोड़ 9 लाख और पत्नी के पास 2 करोड़ 3 लाख की संपत्ति की घोषणा की है। बता दें कि सलूंबर में कुल 25 निर्वाचित पार्षद सभापति के चुनाव में मतदान किया। ऐसे में बहुमत के लिए 13 पार्षदों का समर्थन जरूरी था। भाजपा के 12, कांग्रेस के 11 पार्षद सलूम्बर नगर परिषद के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 11 सीटें आई हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय और एक भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के पार्षद चुनाव जीतकर परिषद में पहुंचे हैं। … यह खबर भी पढ़ें सलूंबर में सभापति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ:बीजेपी ने कैलाश गांधी को उतारा, कांग्रेस ने नरेश जैन को मिला टिकट सलूंबर में पूर्व सभापति पार्षद का चुनाव हारे:वार्ड 14 में लॉटरी से बीजेपी प्रत्याशी को मिली जीत, निर्दलीय-बाप पार्षद बने किंगमेकर सलूंबर में बाप-निर्दलीय के हाथ में सभापति पद की चाबी:बीजेपी को एक और कांग्रेस को 2 पार्षदों की जरूरत, वार्ड 14 में लॉटरी से निकला रिजल्ट