सलूम्बर में पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। सलूम्बर जिले के सलूम्बर, सेमारी, लसाड़िया और सराड़ा उपखंड मुख्यालयों पर निकाली गई। सलूम्बर पंचायत समिति की कुल 31 ग्राम पंचायतों में आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है। इसमें 15 सीटें एसटी महिला और 16 सीटें एसटी ओपन के लिए रखी गई हैं सलूम्बर पंचायत समिति की पंचायतों में आरक्षण । पंचायतीराज संस्थाओं में रोटेशन से आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन से तय होता है। हर बार नए सिरे से आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है। पिछली बार जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार वो बदल जाएगा। पिछली बार वाला आरक्षण नहीं रहेगा। पिछली बार जो पंचायत समिति या वार्ड आरक्षित था। हो सकता है कि इस बार वह ओपन कैटेगरी में हो जाए।