राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि उनका फोन टैप किया जा रहा है, लेकिन PM मोदी खुद ऐसा नहीं करते। NDTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'PM खुद स्क्रूड्राइवर लेकर ऐसा नहीं कर रहे।' हालांकि, पित्रोदा ने यह नहीं बताया कि इसके पीछे किसका हाथ है। दरअसल, राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका मोबाइल फोन टैप कर रहे रहे हैं। मोदी के साथ रिश्तों पर बोले- राजनीति अपनी जगह, निजी रिश्ते अलग पित्रोदा ने कहा कि राजनीति की लड़ाई को निजी रिश्तों पर हावी नहीं होने देना चाहिए। PM मोदी के साथ उनके निजी रिश्ते अच्छे हैं, लेकिन राजनीति और विचारों को लेकर दोनों की सोच अलग है। मोदी हमेशा मेरे और मेरी पत्नी के साथ अच्छे से पेश आए हैं। पित्रोदा ने आगे कहा कि भारत में धर्म को राजनीति से ऊपर नहीं रखना चाहिए। प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है, इसलिए उसे मंदिरों में जाने और पूजा-पाठ करने में इतना समय नहीं देना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि मोदी को त्योहार की शुभकामनाएं देने का मतलब कांग्रेस और भाजपा के बीच रिश्ते सुधारना नहीं था। यह सिर्फ उनके और नरेंद्र मोदी के बीच निजी बातचीत थी। दिवाली पर मोदी और पित्रोदा ने एक दूसरे को बधाई दी थी 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर PM मोदी ने पित्रोदा को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी थी। मोदी ने उन्हें 'सैम भाई' कहकर संबोधित किया और उनकी पत्नी अंजना बेन के लिए भी खुशहाल और स्वस्थ साल की कामना की थी। इसके जवाब में पित्रोदा ने मोदी को 'नरेंद्र भाई' कहकर धन्यवाद दिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पित्रोदा के चर्चित बयान... 1 सितंबर 2026- मुस्लिम-ईसाई, यहूदी और बौद्धों से पूछिए भारत में कैसा महसूस करते हैं न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में पित्रोदा ने कहा था कि मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और यहूदी लोगों से पूछना चाहिए कि वे आज भारत में कैसा महसूस करते हैं। 'सिर्फ यह कहना काफी नहीं है कि मुस्लिम, ईसाई, यहूदी और बौद्ध का सम्मान किया जाता है। अगर व्यवहार में इसके उलट होता है तो कथनी और करनी में अंतर दिखाई देता है। पूरी खबर पढ़ें… 27 फरवरी 2025- 'भारत में मेरी प्रॉपर्टी नहीं, राजीव-मनमोहन सरकार में सैलरी नहीं ली' राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा पर कर्नाटक के एक भाजपा नेता ने 150 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। इस पर पित्रोदा ने बुधवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा- भारत में मेरे पास कोई जमीन, घर या शेयर नहीं है। पूरी खबर पढ़ें... 4 सितंबर 2024- 'राहुल गांधी पिता राजीव से ज्यादा समझदार' सैम ने 4 सितंबर 2024 को कहा था कि राजीव गांधी की तुलना में उनके बेटे राहुल गांधी ज्यादा समझदार हैं। वे बौद्धिक होने के साथ-साथ एक बेहतर रणनीतिकार भी हैं। राजीव थोड़ा ज्यादा मेहनती थे। दोनों का DNA एक जैसा है। दोनों नेता आइडिया ऑफ इंडिया के संरक्षक हैं। पूरी खबर पढ़ें... 8 मई 2024- 'दक्षिण भारतीय अफ्रीकी दिखते हैं' कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने 8 मई 2024 को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। पूरी खबर पढ़ें... ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... राहुल का आरोप- मोदी मेरा फोन टैप करा रहे:बोले- आमने-सामने बहस करें, तो मोदी PM नहीं रहेंगे; 12 दिन में 7वीं बार दी चुनौती राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर उनका फोन टैप करने का आरोप लगाया। राहुल ने इंस्टाग्राम पर ‘ऑस्क मी’ सेशन में मोबाइल दिखाते हुए कहा, विदेशी फंडिंग के सबूत यहां है। पीएम जानते हैं कि वह मेरा फोन टैप करा रहे हैं। उन्होंने फिर बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मेरे साथ आमने-सामने की बातचीत के बाद मोदी पीएम पद पर नहीं रहेंगे। पिछले 12 दिन में यह सातवीं बार है, जब राहुल ने पीएम मोदी को बहस के लिए बोला है। पूरी खबर पढ़ें...
सैम पित्रोदा बोले- मेरा फोन और लैपटॉप टैप हुआ:PM मोदी पर कहा- वे खुद ऐसा थोड़े ही करेंगे; राहुल बोले थे- PM फोन टैप कर रहे
राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि उनका फोन टैप किया जा रहा है, लेकिन PM मोदी खुद ऐसा नहीं करते। NDTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'PM खुद स्क्रूड्राइ...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...