जालोर के सांचौर से निर्दलीय विधायक जीवाराम चौधरी ने पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग की तारीख बदलने की मांग की है। उन्होंने राजस्थान निर्वाचन आयुक्त को लेटर लिखा है। विधायक चौधरी ने लिखा है कि 4 और 6 नवंबर के चुनाव की डेट बदली जाए। उन दिनों धार्मिक त्योहार हैं। इस वजह से बड़ी संख्या में वोटर व्यस्त रहेंगे। इसके अलावा राजस्थान के कई मतदाता रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में राज्य से बाहर रहते हैं, ऐसे में त्योहार के दौरान उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचकर मतदान करने की संभावना कम हो सकती है। ऐसे में मतदान प्रतिशत पर प्रभावित हो सकता है। मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह सकते हैं। बता दें…6 नवंबर को तीसरे चरण के सरपंच और पंच के चुनाव के दिन धनतेरस है। तीसरे चरण में 3605 ग्राम पंचायतों में वोटिंग होगी। वोटिंग के दिन ही देर रात तक नतीजे घोषित होंगे। वहीं अगले दिन छोटी दीपावली पर उपसरंपच का चुनाव होगा। तारीख बदलने से मतदान करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा विधायक ने जनहित और ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तीसरे चरण के चुनाव की तारीखों में संशोधन कर अन्य सही तिथि तय करने की मांग की है। तारीख में बदलाव से सभी मतदाताओं को मतदान का पर्याप्त अवसर मिलेगा। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव जनभागीदारी और प्रभावी तरीके से संपन्न हो सकेंगे। ………. पंचायत चुनाव की घोषणा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव