हनुमानगढ़ की संगरिया पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.17 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरबंश लाल और पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान चक 4 डीएनजी, रोही हरिपुरा इलाके में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि देखकर एक व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.17 ग्राम अवैध हेरोइन मिली। पुलिस ने मौके से भूपेंद्र सिंह उर्फ बिंदर (41) को गिरफ्तार किया। वह वार्ड नंबर 08, दीनगढ़, थाना संगरिया, जिला हनुमानगढ़ का रहने वाला है। इस संबंध में संगरिया थाने में प्रकरण संख्या 478/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस चौकी सुरेवाला, थाना टिब्बी के प्रभारी उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह कर रहे हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरबंश लाल, सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार, हेड कॉन्स्टेबल लक्ष्मीनारायण 140 और कॉन्स्टेबल ज्वाला सिंह 792 शामिल थे।