पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की हत्या की साजिश को शिवगंज नगर पालिका पार्षद दिनेश बिंदल ने बहुत गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि इसका पूरा खुलासा होना चाहिए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। पूर्व भाजपा महामंत्री और उपाध्यक्ष रह चुके सुरेश बिंदल ने कहा कि सिरोही जैसे शांत जिले में ऐसी घटना होना चिंताजनक है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मामले का पर्दाफाश करने की अपील की। बिंदल ने बताया कि राज्य सरकार ने जानकारी मिलते ही संयम लोढ़ा को तुरंत सुरक्षा दी है। उनके आने-जाने के कार्यक्रमों पर भी पूरी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। पार्षद ने पुलिस प्रशासन से भी अपील की कि इस साजिश का पर्दाफाश हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक के साथ कुछ व्यापारियों के फोटो मिले हैं, जिनमें कुछ नाम भी सामने आए हैं।