करौली के सपोटरा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में एमडीआर-111 सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इसे दूर करने के लिए एक ट्रॉली ग्रेवल डलवाया, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे कोई समाधान नहीं हुआ। नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। यह सड़क सवाई माधोपुर जिले के नारायणपुर-टटवाड़ा क्षेत्र को त्रिनेत्र गणेश मंदिर से जोड़ती है, इसलिए यहां आवाजाही ज्यादा रहती है। कागजों में नालियों का निर्माण दिखाया, मौके पर कोई नाली नहीं क्षेत्रवासियों ने ग्रेवल को नाकाफी बताया है। उनका आरोप है कि कागजों में नालियों का निर्माण दिखाया गया था, पर मौके पर कोई नाली नहीं है। लोगों ने प्रशासन से जांच और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। तीन दिन में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।