जयपुर में MSME सेक्टर के लिए कारोबार और विस्तार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। NBFC सारथी फाइनेंस ने राजस्थान में अपने कारोबार का तेजी से विस्तार किया है। अप्रैल 2025 में राजस्थान में ऑपरेशन शुरू करने के बाद कंपनी अब तक प्रदेश में 15 शाखाएं खोल चुकी है। गुरुवार को जयपुर में कंपनी के फाउंडर और सीईओ विवेक बंसल ने कहा कि छोटे कारोबारियों की फाइनेंसिंग जरूरतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जयपुर और जोधपुर राजस्थान में उसके लिए मजबूत MSME हब के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस छोटे कारोबारियों और उद्यमियों को आसान और समय पर औपचारिक ऋण उपलब्ध कराने पर है। राजस्थान में MSME क्षेत्र की बढ़ती गतिविधियों के चलते छोटे कारोबारियों के बीच बिजनेस विस्तार, वर्किंग कैपिटल और अन्य कारोबारी जरूरतों के लिए वित्तीय सहायता की मांग बढ़ रही है। जयपुर में MSME के लिए बढ़ रहे अवसर जयपुर राज्य के प्रमुख कारोबारी और औद्योगिक केंद्रों में शामिल है। पर्यटन, जेम्स एंड ज्वेलरी, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेड और सर्विस सेक्टर से जुड़े बड़ी संख्या में छोटे एवं मध्यम कारोबारी यहां सक्रिय हैं। जयपुर में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े MSME कारोबारियों के बीच वित्तीय जरूरतों की अच्छी संभावनाएं हैं। कंपनी इसी मांग को देखते हुए लास्ट-माइल कनेक्टिविटी और स्थानीय स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ाने पर जोर दे रही है। MSME क्षेत्र के लिए लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) सॉल्यूशन उपलब्ध उन्होंने कहा कि MSME क्षेत्र के लिए लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) सॉल्यूशन उपलब्ध कराता है। इसके तहत 5 लाख रुपए से 35 लाख रुपए तक के टिकट साइज वाले लोन दिए जाते हैं। अप्रैल 2025 में ऑपरेशन शुरू करने के बाद सारथी फाइनेंस ने देशभर में 105 शाखाओं का नेटवर्क तैयार किया है। कंपनी के अनुसार, इसका उद्देश्य MSME कारोबारियों तक औपचारिक क्रेडिट की पहुंच को बेहतर बनाना और अंतिम स्तर तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाना है।