महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को वीर सावरकर पर गलत और मानहानिकारक टिप्पणी के लिए कानूनी नोटिस दिया गया है। यह नोटिस वीडी सावरकर के पड़पोते सत्यकी सावरकर ने भेजा है। इसमें सोनिया गांधी से उनकी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में किए दावों के तथ्य या सबूत मांगे गए हैं। वकील के मुताबिक, किताब के पेज 201 और 443 पर वीर सावरकर के बारे में गलत जानकारी दी गई है। सत्यकी सावरकर ने सोनिया गांधी को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है। अगर वह जवाब नहीं देती हैं, तो सत्यकी सावरकर पुणे जिला अदालत में याचिका दाखिल करेंगे। फिलहाल कानूनी कार्रवाई मानहानि के मामले तक सीमित है। कानूनी नोटिस में क्या कहा गया सत्यकी के वकील कोल्हटकर ने बताया कि कानूनी नोटिस भेजने का मकसद सोनिया गांधी से किताब में किए गए दावों का आधार पूछना है। उनसे इन दावों को साबित करने वाले तथ्य या सबूत देने को कहा गया है। वकील ने साफ किया कि अभी कानूनी कार्रवाई का मुख्य आधार मानहानि है। यह कार्रवाई विशेष रूप से वीर सावरकर की मानहानि के आरोप पर केंद्रित है। कोल्हटकर ने कहा, “हम आगे रिसर्च कर रहे हैं, क्योंकि अन्य कानूनी प्रावधान भी लागू हो सकते हैं। इसके बाद उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।” शिवसेना नेताओं ने पन्ने फाड़कर विरोध किया था कुछ दिन पहले शिवसेना नेताओं शाइना एनसी, संजय निरुपम और आनंद दुबे ने किताब के पन्ने फाड़कर प्रतीकात्मक विरोध किया था। उन्होंने प्रकाशक हार्परकॉलिन्स से पेज 201 और 443 पर मौजूद अंश हटाने की मांग की थी। सोनिया गांधी के संस्मरण किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की औपचारिक लॉन्च 16 नवंबर को नई दिल्ली में एक पब्लिक इवेंट में हुई थी।
सोनिया गांधी को सावरकर पर टिप्पणी के लिए कानूनी नोटिस:15 दिन में जवाब नहीं दिया तो कोर्ट जाएंगे पड़पोते; 8 दिन पहले लॉन्च हुई किताब
महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को वीर सावरकर पर गलत और मानहानिकारक टिप्पणी के लिए कानूनी नोटिस दिया गया है। यह नोटिस वीडी सावरकर के पड़पोते सत्यकी सावरकर ने भेजा है। इसमें सोनिया गांधी से उनकी किताब ‘बि...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...