बूंदी की नैनवां थाना पुलिस ने नाबालिग से रेप के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम किशन उर्फ टींकू है। पुलिस के मुताबिक 9 सितंबर को एक महिला ने रिपोर्ट दी। उसने बताया कि 1 सितंबर को जब वह रामदेवरा गई थी, तब आरोपी किशन ने उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। मां के वापस आने पर पीड़िता ने घटना बताई, जिसके बाद पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ। आरोपी घटना के बाद से फरार था। एसपी अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर बनी टीम ने तकनीकी मदद से आरोपी किशन उर्फ टींकू (24) को सवाई माधोपुर के मुई गांव से पकड़ा। मामले में आगे की जांच जारी है।