सवाई माधोपुर में मंगलवार को वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे अम्बेडकर सर्किल पर इकट्ठा हुए। जिसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने बामनवास विधायक और जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा और पीसीसी सचिव लईक अहमद के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद कलेक्ट्रेट सामने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर लोकतंत्र में वोट चोरी करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा पर बेईमानी करने का आरोप लगाया। वहीं कहा कि नगर निकाय चुनावों भाजपा ने पार्षद चोरी करने का काम किया है। अम्बेडकर सर्किल से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कांग्रेस जिलाध्यक्ष और बामनवास विधायक इंदिरा मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता अम्बेडकर सर्किल से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ गए और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार फूंककर विरोध जताया गया। जिलाध्यक्ष बोली- सत्ता का दुरुपयोग कर वोट चोरी की जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा पर बेईमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए अपने पावर का दुरुपयोग कर वोट चोरी की है। इसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ सब कुछ बता दिया था। सत्ता की यह बेईमानी जनता माफ नहीं करेगी। बामनवास विधायक मीणा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर के रूप में काम नहीं किया, बल्कि बीजेपी के एजेंट के रूप में काम किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सरकार के साथ मिलकर बेईमानी करने का आरोप लगाया। बामनवास विधायक ने कहा कि नगर निकाय चुनावों भाजपा ने पार्षद चोरी करने का काम किया है। जिलाध्यक्ष मीणा ने चुनावों के दौरान सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया।