सवाई माधोपुर| नगर परिषद के 60 वार्डों में बुधवार को मतदान समाप्ति के बाद 97 बूथों की ईवीएम को साहूनगर स्कूल के स्ट्रांग रूम 12 व 13 में निर्वाचन विभाग ने सुरक्षित रखवाया। बुधवार रात करीब 11:22 बजे आरओ मांगीलाल ने स्ट्रांग रूम के तालों पर सील लगवाई। ईवीएम की सुरक्षा कड़े पहरे में है, यहां सशस्त्र पुलिस जवान की तैनाती की गई है। 14 सितंबर को रिजल्ट के दौरान अब ये ईवीएम वोट उगलेंगी। इसी से 231 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। किसके सिर जीत की ताजपोशी होगी, यह मतगणना के बाद परिणाम घोषित होने पर पता चलेगा। हालांकि, प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई है। वार्डों में पड़े मतों के आधार पर जीत-हार के गुणा-भाग में समर्थक लगे हुए हैं।