सवाई माधोपुर के आलनपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास एक होटल में बुधवार देर रात लेपर्ड आ गया। परिसर में लेपर्ड के मूवमेंट से स्टाफ सहम गया। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर स्टाफ को लेपर्ड के मूवमेंट वाली जगह से दूर किया गया। सीसीटीवी में कैद हुआ लेपर्ड जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10:30 बजे होटल के सीसीटीवी कैमरों में मुख्य गेट के बाहर लेपर्ड चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह होटल परिसर के अंदर स्थित गेम एरिना में पहुंच गया। यहां लेपर्ड काफी देर तक घूमता रहा। उसे होटल परिसर में देखकर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने लेपर्ड को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक लेपर्ड होटल परिसर में ही घूमता रहा। वन विभाग की टीम जब उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए गेम एरिना के पास पहुंची, तभी लेपर्ड वहां लगी खिड़की से निकलकर बाहर भाग गया। लेपर्ड के निकलने के बाद ली राहत की सांस लेपर्ड के होटल से निकलने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में भी लेपर्ड की तलाश की। घटना के दौरान किसी कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। होटल परिसर में लेपर्ड के पहुंचने की घटना से एक बार फिर रणथंभौर से सटे आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर चिंता सामने आई है।