सवाई माधोपुर नगर परिषद, नगर पालिका खंडार और बौंली नगर पालिका में वोटिंग हुई। इस दौरान वार्ड 32 के निर्दलीय प्रत्याशी का वोट उनके आने से पहले किसी और ने डाल दिया। प्रत्याशी ने चैलेंजिंग वोट डालने के लिए अपील की। इधर वार्ड 58 में परिवार के 8 नाम काट देने का मामला सामने आया। वहीं जेन जी ने भी जमकर वोटिंग की। वार्ड 21 में पानी, सफाई और बिजली के मुद्दे को लेकर पहला वोट डाला। वार्ड नंबर 32 निवासी अशोक कुमार ने पोलिंग पार्टी पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- ये क्या देख रहे हैं, फर्जी मत डलवा रहे हैं जिले में गंगापुर सिटी, वजीरपुर और बामनवास नगर पालिका में 11 सितंबर को वोटिंग होगी। सभी नगर निकाय की गणना 14 सितंबर को की जाएगी। सवाई माधोपुर नगर परिषद में 97 बूथों पर 97 हजार 817 मतदाताओं ने वोटिंग की। सवाई माधोपुर नगर परिषद में 231 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब तक कितनी हुई वोटिंग