सवाई माधोपुर नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति मेवा चौधरी और उपसभापति माया गोयल ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, नवनिर्वाचित पार्षद और भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ने पूरी करवाई पदभार की प्रक्रिया पदभार ग्रहण की प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवाईं। इसके बाद नगर परिषद परिसर में समारोह हुआ। इसमें नवनिर्वाचित सभापति और उपसभापति का स्वागत किया गया। साथ ही सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का भी सम्मान किया गया। सभापति बोलीं- शहर की मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा फोकस सभापति मेवा चौधरी ने कहा - नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गति दी जाएगी। शहर में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने, साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत करने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए सभी पार्षदों और अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। पदभार ग्रहण के बाद सभापति और उपसभापति ने नगर परिषद के अधिकारियों से शहर की व्यवस्थाओं और चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।