सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात घर के आंगन में सो रही दो साल की बच्ची को बदमाश उठाकर ले गया। रात में मां की आंख खुली तो बच्ची उसके पास नहीं थी। परिजनों ने घर और आसपास तलाश की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। इस दौरान बच्ची की मां का मोबाइल फोन भी गायब मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार टीमें बनाकर बच्ची की तलाश शुरू की। करीब 7 घंटे बाद पुलिस ने गंभीरा गांव के पास अमरूदों के बगीचे से बच्ची को आरोपी भीम सिंह के साथ बरामद कर लिया। देर रात आंगन में सो रही थी बच्ची मलारना डूंगर थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया - शनिवार घटना देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है। थाना क्षेत्र के बौंली के एक गांव से महिला अपनी दो साल की बेटी के साथ इटावा बालाजी के दर्शन करने आई थी। दर्शन के बाद वह अपनी बहन के घर रुक गई थी। रात में परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान बच्ची की मां की आंख खुली तो उसने देखा कि बच्ची उसके पास नहीं थी। मोबाइल भी गायब मिला, पुलिस को दी सूचना बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने घर और आसपास के इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों को आशंका हुई कि कोई अज्ञात व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले गया है। इसी दौरान बच्ची की मां का मोबाइल फोन भी गायब मिला। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल मलारना डूंगर थाना पुलिस को दी गई। चार टीमें बनाकर तलाश शुरू की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आसपास के इलाके में तलाश शुरू की। अमरूदों के बगीचे में आरोपी के साथ मिली बच्ची पुलिस टीमों ने करीब 7 घंटे बाद गंभीरा गांव के पास अमरूदों के बगीचे से बच्ची को बरामद कर लिया। बच्ची के साथ आरोपी भीम सिंह भी मिला, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद बच्ची को उठाने के कारणों का पता लग सकेगा।